प्रेग्नेंट ना होने के कौन कौन से कारण हो सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 16:30

आम कारण

बहुत ज्यादा या बहुत कम संभोग : कई लोग ऐसा मानते हैं अधिक शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण किया जा सकता है। वहीं, कुछ इसके लिए कम शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देते हैं। उनका मानना होता है कि कम संभोग करने से वीर्य की गुणवत्ता बरकरार रहती है, जबकि वास्तव में ये दोनों ही स्थितियां महज एक भ्रम मात्र हैं। आइए, इन दोनों स्थितियों को थोड़ा बारीकी से समझते हैं।

अधिक शारीरिक संबंध- जानकारी के अभाव के चलते आज कई लोगों में गर्भधारण को लेकर बहुत प्रकार के भ्रम पनप गए हैं, जिनमें से एक है अधिक शारीरिक संबंध बनाना। आपको जानकार हैरानी होगी कि ऐसा करने से न केवल आप सामान्य के मुकाबले गर्भधारण के प्रयास में पिछड़ जाएंगे, बल्कि आपको कमजोरी, घुटनों में दर्द, पेशाब में जलन और चक्कर आना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक संभोग करने से पुरुषों में वीर्य की मात्रा कम हो जाती है, जो गर्भधारण की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है


बहुत कम संभोग- कुछ कम शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देते हैं। ऐसे लोग मुख्य रूप से ओव्युलेशन (महिला में अंडों की सक्रियता का समय) के दिनों में ही शारीरिक संबंध बनाने को वरीयता देते हैं, ताकि उन्हें गर्भधारण में शत-प्रतिशत सफलता हासिल हो, जबकि यह सोच भी गर्भधारण में बाधा पैदा कर सकती है। कारण यह है कि प्रत्येक महिला में ओव्युलेशन की प्रक्रिया अलग-अलग समय पर शुरू होती है, जिसका अनुमान मात्र लगाया जा सकता है। ऐसे में यौन सक्रियता की कमी आपको गर्भधारण के सुख से दूर कर सकती है।

तनाव : विशेषज्ञों के मुताबिक तनाव गर्भधारण की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है । कारण यह है कि मानसिक दबाव आपकी शारीरिक गतिविधियों पर बुरा प्रभाव डालता है। इस कारण अगर महिला या पुरुष में से कोई एक भी तनाव की स्थिति में संभोग करता है, तो वह इस प्रक्रिया में प्राकृतिक रूप से शामिल नहीं हो पाता। नतीजतन, गर्भधारण न हो पाने की समस्या से जूझना पड़ता है।


पुरुष में शुक्राणुओं की कमी : कई बार महिला के गर्भधारण में आ रही परेशानी का मुख्य कारण पुरुष साथी भी हो सकता है। कारण यह है कि जब पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में कमी होती है, तो गर्भधारण में समस्या पैदा होती है । इस संबंध के निदान और उपचार के लिए आपको चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

संभोग के बाद बाथरूम जाना : कई महिलाओं को संभोग के तुंरत बाद बाथरूम जाने की आदत होती है। वो अपने प्रजनन अंगों को अच्छी से साफ करती हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। विशेषज्ञों के मुताबिक, महिलाओं की यह आदत वीर्य को योनी में ठहरने नहीं देती। इस कारण गर्भधारण की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसलिए, सलाह दी जाती है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुछ देर तक लेटे रहना चाहिए। ऐसा करने से गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है, लेकिन यहां हम स्पष्ट कर दें कि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।


टाइट अंडर गारमेंट्स : टाइट अंडर गारमेंट का उपयोग गर्भधारण की प्रक्रिया में बाधा पैदा कर सकता है। जहां पुरुषों में यह आदत शुक्राणुओं की गुणवत्ता और मात्रा को प्रभावित करने का काम करती है वहीं महिलाओं में इस आदत के कारण योनी संक्रमण होने का खतरा रहता है । इन दोनों ही परिस्थितियों में गर्भधारण की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

अनिद्रा की समस्या : नींद न आने की समस्या महिला और पुरुष दोनों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करती है। महिलाओं में यह समस्या प्रजनन चक्र पर बुरा असर डालती है। इस कारण उनमें तनाव के साथ-साथ अनियमित मासिक चक्र की समस्या भी पैदा होती है, जो गर्भधारण न कर पाने का बड़ा जोखिम कारक है। वहीं, पुरुषों में यह समस्या उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने का काम करती है। इस कारण वो संक्रमण (बुखार, फ्लू) का आसानी से शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उनके शरीर में पैदा होने वाली गर्मी शुक्राणुओं की मात्रा को कम करने का काम कर सकती है । ऐसे में यह कहा जा सकता है कि महिला और पुरुष दोनों में अनिद्रा की समस्या गर्भधारण की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info